सात घंटे पानी को तरसे 30 हजार लोग
हरिद्वार, जून 3 -- मध्य हरिद्वार में बुधवार को करीब 30 हजार की आबादी दिन में सात घंटे तक पानी की सप्लाई बाधित होने परेशान रही। इस दौरान शिवलोक कॉलोनी में पानी की मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत का काम उत्तराखंड जल संस्थान ने किया। जल संस्थान को मरम्मत काम के लिए क्षेत्र के पांच पंपिंग स्टेशनों को बंद करना पड़ा। सप्लाई बंद होने के दौरान लोगों ने अपने स्तर से पीने के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की। बुधवार को जल संस्थान के कर्मचारियों ने शिवलोक कॉलोनी में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत का काम किया। मरम्मत काम के लिए सुबह 10 बजे क्षेत्र के पांच पंपिंग स्टेशन न्यू हरिद्वार, गोविंदपुरी, देवपुरा, ललतारौ और टिबड़ी से पानी की सप्लाई को बंद कर दिया गया। शिवलोक की दशकों पुरानी मुख्य पाइप लाइन पानी के अधिक प्रेशर से फट गई थी। मौके पर तेज प्रेशर से पानी का रिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.