बगहा, मई 29 -- बगहा। शुक्रवार को बगहा नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह लगभग सात बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिसके बाद दोपहर करीब दो बजे जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से घरेलू उपभोक्ताओं, दुकानदारों तथा छोटे व्यवसायियों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित रही।बगहा दो के कनीय अभियंता शशि भूषण शर्मा ने बताया कि बाल्मीकिनगर के पास तेज बिजली चमकने के दौरान ट्रांसमिशन लाइन का इंसुलेटर पंचर हो गया। जिससे आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई। इसके साथ ही बगहा पावर सब स्टेशन (पीएसएस) में भी तकनीकी खराबी आ गई। यह भी पढ़ें- सात घंटे गुल रही बगहा दो शहर की बिजली,परेशानी दोहरी समस्या के कारण बिजली विभाग को आपूर्ति बहाल करने में काफी मशक्कत करनी ...