चतरा, मई 25 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि बगरा रांची मुख्य मार्ग पर रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सिमरिया बगरा रोड में बेलगडा के पास सड़क पर रखकर करीब सात घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रखा गया। प्रशासन द्वारा बीस हजार की नकद सहायता दिलाने और दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई के लिखित आश्वासन के बाद रविवार देर रात लगभग पौने बारह बजे जाम हटाया जा सका। मालुम हो कि रविवार सुबह बगरा के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में बेलगड़ा निवासी गोपाल पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सिमरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़...