गोरखपुर, जनवरी 10 -- गोरखपुर। शहर में अघोषित कटौती से उपभोक्ता बेहाल हैं। ऐसा ही हाल शनिवार को शाहपुर क्षेत्र से सामने आया है जहां सात घंटे तक पांच हजार घरों की बिजली गुल रही। शनिवार सुबह करीब 9:45 पर बिजली गुल हुई तो सीधे देर शाम 5 बजे बहाल हुई। ठंड के मौसम में सैकड़ों घरो के रोजाना के काम भी अधूरे थे। सुबह सुबह अचानक बिजली की कटौती से उपभोक्ताओं ने दिन भर परेशानियों का सामना किया। विद्युत वितरण खंड राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में एलटी लाइन बदलने के लिए बिजली काटी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.