भदोही, मई 1 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली पावर हाउस वहिदा से जुड़े करीब डेढ़ सौ गांव में सात घंटे आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दोपहर बारह बजे से बाधित हुई आपूर्ति शात साढ़े सात बजे तक चालू नहीं हो पाया था। प्रचंड गर्मी के बीच दोपहर में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हैरान हुए लोग पेयजल संकट से भी जूझते रहे। वहिदा पावर हाउस से जुड़े ऊंज, सीकीचौरा, नवधन, रोही, पिलखुना, दरवांसी व सुधवें समेत करीब डेढ़ सौ गांव में बिजली आपूर्ति दोपहर में करीब बारह बजे ठप हो गई थी। पूरी दोपहरिया लोग उमस भरी गर्मी से व्याकूल रहे। रात्रि साढ़े सात बजे तक बत्ती गुल होने से उपभोक्ता पेयजल संकट से भी जूझते रहे। परेशान हुए उपभोक्ता बिजली विभाग के कर्मियों को फोन लगाते रहे तो जवाब मिला कि कहीं से फाल्ट है जिसे सही कराया जा रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.