चम्पावत, फरवरी 4 -- बनबसा। एसओजी और बनबसा पुलिस ने 7.07 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाप बनबसा थाने में एनडीपीएस में मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बाजार में एसओजी व पुलिस ने संयुक्त चेकिंग के दौरान आरोपी अमन कुरेशी निवासी वार्ड नंबर चार बनबसा को स्मैक के साथ पकड़ा। टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष निर्मल लटवाल, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, एएसआई गणेश बिष्ट, हेड कांस्टेबल तपेन्द्र जोशी, संजय शर्मा, मोहम्मद नासिर, उमेश राज, कुलदीप सिंह, ललित कुमार, जगदीश कन्याल आदि शामिल रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.