पूर्णिया, जनवरी 28 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। भवानीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़हरी पंचायत के झनकुआ मोड़ के पास स्मैक की खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ छापेमारी की, जहां से एक युवक को स्मैक के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बड़हरी पंचायत निवासी योगेंद्र चौधरी के पुत्र मंटुन कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 7 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह भवानीपुर नगर पंचायत के सुदामा नगर स्थित एक बड़े स्मैक तस्कर से माल लेकर क्षेत्र में बेचने का काम करता था। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.