लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- विधानसभा पलिया क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को शारदा नदी के कटान से बचाने के लिए क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी की पहल पर शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। शुक्रवार को विधायक ने 5.34 करोड़ रुपए की लागत वाली बाढ़ बचाव परियोजना का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के सात प्रमुख गांवों के साथ-साथ रेलवे लाइन और मुख्य सड़क मार्ग को भी नदी के प्रकोप से सुरक्षा मिल सकेगी। आपको बतादें कि लंबे समय से कचनारा, मटेहिया, दौलतापुर, श्रीनगर, बोझवा, मझौरा, जमुनहा और ढकिया जैसे गांवों के ग्रामीण शारदा नदी की बाढ़ और कटान के डर में जी रहे थे। हर वर्ष मानसून के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से न केवल कृषि योग्य भूमि का नुकसान होता था, बल्कि आबादी व...