रांची, मई 2 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रुगड़ी मोड़ के समीप पहाड़ी की तलहटी स्थित कदमडीह जंगल के गड्ढे में छिपाकर रखे गए 21 बोरा डोडा को पुलिस ने शनिवार को बरामद किया। बरामद डोडा का वजन करीब सात क्विंटल बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत छह से सात लाख रुपये आंकी जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने जंगल में दबिश देकर डोडा बरामद कर लिया। हालांकि तस्कर घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। डीएसपी ने बताया कि क्षेत्र में डोडा और अफीम की तस्करी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही इसमें शामिल तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। छापेमारी दल में तमाड़ थाना के पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल के जव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.