सात को स्थगित की गई बीएड तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा अब 12 को होगी
जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के परीक्षा विभाग ने सत्र 2024-26 के बीएड तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके मुताबिक जो परीक्षा पहले 07 सितंबर को सोमवार के दिन स्थगित की गई थी, उसे अब 12 सितंबर शनिवार कर दिया गया है।संशोधित कार्यक्रम के तहत पहली पाली दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक होगी। पहली पाली में बायोलॉजिकल साइंस और हिस्ट्री विषय की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में कुरुख विषय की परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए रिपोर्टिंग का समय दोपहर 12:30 बजे निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय ने झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू के मिशन में बाद उक्त परीक्षा को दो दिवसीय राजकीय शोक के कारण स्थगित किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.