सात को सीएम के आने की संभावना
भागलपुर, अक्टूबर 2 -- भागलपुर। मुख्यमंत्री आगामी सात अक्टूबर को धांधी बेलारी असरगंज आ सकते हैं। वे यहां से तारापुर स्थित पैतृक आवास जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। गुरुवार शाम करीब 3.30 बजे डीएम अलंकृता पांडेय धांधी बेलारी पहुंचीं और हेलीपैड स्थल का मुआयना किया। डीएम के साथ आए अधिकारियों का दल धर्मशाला भी गया और वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। करीब आधे घंटे बाद डीएम शाहकुंड की ओर चली गईं। हालांकि सीएम के आगमन की आधिकारिक सूचना प्रशासन को उपलब्ध नहीं हो पायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.