रुद्रपुर, अप्रैल 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिले के सभी सरकारी एवं अशासकीय विद्यालयों में सात अप्रैल को प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का उनके अभिभावकों के साथ विद्यालय में भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही ऐसे बच्चों का भी नामांकन किया जाएगा, जो अब तक प्रवेश से वंचित रह गए हैं। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में छात्र, अभिभावक एवं शिक्षक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता और भागीदारी बढ़ेगी। इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से पाठ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.