मैनपुरी, जून 24 -- लखनऊ हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाई तो जिला विद्यालय निरीक्षक को अवैध कोचिंग सेंटर के संचालको पर कार्रवाई की याद आ गई। डीएम के निर्देश पर बुधवार को डीआईओएस अपनी टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे और सात कोचिंग सेंटरों को मानक के विपरीत मानते हुए सील कर दिया। 25 से अधिक अन्य कोचिंग सेंटरों की जांच की गई। ज्यादार कोचिंग सेंटर बंद पाए गए। इन सभी को नोटिस जारी कराए जा रहे हैं। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की मौत होने के बाद मुख्यमंत्री ने बेसमेंट में कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, नर्सिंग होम न चलने देने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- कोचिंग संचालकों को नोटिस, बेसमेंट में नहीं चलेगी क्लास मैनपुरी में बेसमेंट में कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और नर्सिंग होम बड़ी संख्या में चल रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियो...