कुशीनगर, अप्रैल 27 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। चौराखास थाने की पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।चौराखास थाना क्षेत्र कस्तूरबा गांव निवासी सोनमती देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि पिछले 12 अप्रैल को उनका बेटा गांव के संतोष यादव के बेटे के साथ खेल रहा था। खेलते समय बच्चों में कुछ विवाद हो गया। इसके बाद संतोष यादव उनके बेटे को मारने लगे। जब वह बचाने गई तो अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने लगे। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से किया वार, घायल इसके बाद 112 पर घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को अगले दिन थाने पर बुलाई, जहां दोनों पक्षों के मध्य सुलह-समझौता करा दिया। महिला का आरोप है ...