एटा, जून 30 -- एटा, डीएम अरविन्द सिंह के निर्देशन में 2, 3 एवं 4 जुलाई को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एडीएम (प्रशासन) संगम लाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज से आयोजित टीईटी-2026 जनपद के 07 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई जाएगी। 2 एवं 3 जुलाई को परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों प्रातः 09:30 बजे से 12:00 बजे तक, अपराह्न 02:30 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- कल से शुरू होगी तीन दिवसीय टीईटी, 2375 अभ्यर्थी होंगे शामिल चार जुलाई को केवल प्रथम पाली में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। तीनों दिनों में कुल 14,...