सात केन्द्रों पर आज से सीबीएसई दसवीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा
बलिया, मई 15 -- बलिया। सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा शुक्रवार से शुरु होगी। इसके लिए जिले में कुल सात विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस संबंध में जिले के सिटी कोआर्डिनेटर और नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होने सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों का अनुपालन करते हुए सभी केंद्र व्यवस्थापकों, परीक्षा कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों से परीक्षा को सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने की अपील की है। कहा कि परीक्षा के दौरान समस्या अथवा असुविधा होने पर तत्काल सिटी कोआर्डिनेटर से संपर्क किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- दूसरे चरण की सीबीएसई मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू यह भी पढ़ें- सीबीएसई दसवीं की अंक सुधार परीक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.