रुद्रपुर, मार्च 15 -- रुद्रपुर। जिले के सातों विकासखंडों के विद्यार्थियों के लिए रविवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कक्षा 6 के 1,135, कक्षा 7 के 82, कक्षा 8 के 54, कक्षा 9 के 69 तथा कक्षा 11 के 8 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाजपुर, एयू राजकीय इंटर कॉलेज गदरपुर, वाईएसबी इंटर कॉलेज जसपुर, पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज काशीपुर, आरपी इंटर कॉलेज खटीमा, एएन झा राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रपुर और राजकीय इंटर कॉलेज सितारगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.