बागपत, अक्टूबर 27 -- जिले में सोमवार से सात केंद्रों पर डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई है। 2063 अभ्यर्थियों में से 1487 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 576 अनुपस्थित रहे है। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज फैजपुर निनाना और जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा में दो पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई है। प्रथम पाली में जहां पंजीकृत 2063 अभ्यर्थियों में से 1770 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 293 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में हुई परीक्षा में 2063 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 1780 उपस्थित रहे और 283 ने परीक्षा छोड़ दी दी। डायट प्राचार्य अनुराधा शर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निग...