सात केंद्रों पर होगी प्रवक्ता पद की लिखित परीक्षा
बहराइच, जून 9 -- बहराइच। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 14 जून को आयोजित होने वाली प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इण्टर कालेज की लिखित परीक्षा जनपद में सात परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। इसमें कुल 2730 अभ्यर्थी शामिल होंगे।परीक्षा को नकलविहीन और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सभी केन्द्रों के लिए स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित कर दिए हैं। सीआरओ सौरभ दुबे को नोडल अधिकारी प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- सात केंद्रों पर होगी प्रवक्ता पद की लिखित परीक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.