सात कीटनाशक के नमूने भरे, दो विक्रेताओं को नोटिस
फिरोजाबाद, जुलाई 8 -- कीटनाशक एवं उर्वरक की गुणवत्ता पर शासन एवं प्रशासन सख्त है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को अधिकारियों ने कीटनाशक विक्रेताओं के साथ उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापामार कार्रवाई की। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले में अभियान चलाया गया। कीटनाशी निरीक्षक उप कृषि निदेशक ने फिरोजाबाद एवं टूंडला की दुकानों की जांच की। भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम ने जसराना का निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने शिकोहाबाद एवं सिरसागंज में टीमें बनाकर जांच कराई। जांच के दौरान कीटनाशक विक्रेताओं के यहां से संदिग्ध पाए जाने पर सात नमूने भरे गए। वहीं दो दुकानदारों के यहां अभिलेखों में कमी मिलने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। यह भी पढ़ें- Gonda News: दुकानों पर छापेमारी, कीटनाशकों के 10 नमूने भरे
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.