सात किलो अफीम के साथ दो महिला तस्कर हुईं गिरफ्तार
मोतिहारी, जुलाई 25 -- घोड़ासहन, निप्र। घोड़ासहन पुलिस ने शनिवार को सूचना पर स्थानीय बस स्टैंड में छापेमारी कर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से 6.59 किलो अफीम का पैकेट बरामद किया। दण्डाधिकारी के रूप में राजस्व पदाधिकारी सकलदेव कुमार की उपस्थिति में उनकी तलाशी ली गयी। वे अपने शरीर में छुपा कर अफीम लेकर जा रही थीं। पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि शरीर में अफीम का पैकेट छुपा कर बस से बाहर जाने की सूचना पर पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गयी तथा दोनों महिला तस्कर की पहचान की गयी। तलाशी के क्रम में उनके शरीर में बंधे दो-दो किलो के दो, 500 के तीन, 250 ग्राम के चार तथा 90 ग्राम का एक अफीम का पैकेट के अतिरिक्त दो टचस्क्रीन मोबाइल बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : किराये के मकान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.