सासाराम, जून 9 -- दिनारा, एक संवाददाता। पुलिस ने रविवार को शाम क्षेत्र से छापेमारी के क्रम में अंग्रेजी शराब के साथ सात किलो गांजा बरामद किया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के क्रम में थाना क्षेत्र के बसुहारी गांव निवासी रामदेयाल सिंह के पुत्र गोपाल सिंह के मकान के ऊपरी कमरे से लगभग अठारह पीस रॉयल स्टेग (प्रति पीस 750 एमएल मात्रा में) एवं बीस पीस 8 पीएम (प्रति पीस 180 एमएल मात्रा में) अंग्रेजी शराब बरामद किया है। वहीं पुलिस ने उसी जगह एक प्लास्टिक के बोरा के अंदर छिपाकर रखे गए नौ बंडल गांजा जैसा पदार्थ (जिसकी कुल वजन लगभग सात किलो आठ सौ ग्राम है।) बरामद करते हुए मौके पर धंधेबाज गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस की भनक लगते ही उसका पुत्र मुन्ना सिंह भाग निकला। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.