सात किमी तक सड़क चौड़ीकरण सुस्त रफ्तार से, यात्री हो रहे हलकान
अंबेडकर नगर, अप्रैल 20 -- किछौछा, संवाददाता। बसखारी-जलालपुर मांर्ग पर जीवत चौराहे से लेकर बसखारी मुख्य चौक तक सड़क के किनारे दोनों तरफ चौड़ीकरण का कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है। कार्य धीमी गति से होने के कारण बसों और चार पहिया वाहनों से किछौछा दरगाह आने वाले जायरीन हलकान और परेशान हो रहे हैं। मौजूदा समय में बसखारी-जलालपुर मार्ग का चौड़ीकरण कार्य ग्राम जीवत से बसखारी पश्चिमी चौराहा (मुख्य चौराहा) लगभग सात किमी तक चल रहा है। कार्य की गति धीमी होने के कारण सड़क के दोनों किनारों पर रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों ओर जेसीबी से दो फुट का एक कॉरिडोर खोदकर उसकी मिट्टी को किनारे पर रख दिया गया है। कोरिडोर में पत्थरों को डाल कर उसे समतल अर्थात् बराबर करने का कार्य धीमा चल रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर काफी घनी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.