मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बंदरा के पीरापुर और सिमरा पंचायत कार्यालय में बीडीओ के औचक निरीक्षण में लेखापाल सह आईटी सहायक, कचहरी सचिव, कृषि सहायक, कृषि सलाहकार समेत सात कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इन कर्मियों में पांच महिलाएं शामिल हैं। बीडीओ ने इन कर्मियों के एक दिन के वेतन कटौती का आदेश दिया है। इनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। कर्मियों को बीडीओ के समक्ष उपस्थित होकर जवाब देना है। यह भी पढ़ें- पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का वेतन बंद, जवाब तलब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...