सात कर्मचारियों को मिला एक्सीडेंट फ्री अवार्ड
प्रयागराज, अगस्त 31 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में अगस्त 2026 में 46 रेलकर्मी सेवानिवृत्त हुए। सोमवार को मंडल कार्यालय के सभागार में अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से जुड़े जरूरी प्रपत्र सौंपे। समारोह में सुरक्षित रेल संचालन में बेहतर योगदान देने वाले सात कर्मचारियों को एक्सीडेंट फ्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में अश्विनी कुमार, गीतम सिंह, राज रंजन तिवारी, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, लाल चंद्र शुक्ला, ओम प्रकाश मिश्रा, सरिता, प्रमोद कुमार सिन्हा, इन्द्रपाल सिंह, विजय सिंह, राम सेवक, शंकर लाल और मुकेश कुमार शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: रेलवे संक्षेप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.