वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मैदागिन स्थित कंपनी बाग में सात करोड़ रुपये की लागत से पाथ-वे, झूले एवं अन्य विकास कार्य होंगे। मंगलवार को विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने इसका शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कंपनी बाग शहर का सबसे बड़ा पार्क है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न हिस्सों से लोग आते हैं। पाथ-वे के निर्माण के साथ ओपन जिम में उपकरण, झूलों की मरम्मत कराई जाएगी। कार्यदायी संस्था को समयसीमा में गुणवत्तायुक्त कार्य का निर्देश दिया गया है।उल्लेखनीय है कि कंपनी बाग में पाथ-वे क्षतिग्रस्त होने से मॉर्निंग वॉकरों को टहलने, जॉगिंग करने में दिक्कत होती थी। वहीं स्मार्ट सिटी की ओर से पांच साल पहले बनाए गए ओपन जिम का रखरखाव न होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस दौरान पार्षद सुरेश चौरसिया, उद्यमी विजय क...