सीवान, दिसम्बर 20 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के कचनार गांव स्थित एक मकान के सात कमरों का दरवाजा तोड़ चोरों ने लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली । मिली जानकारी के मुताबिक, कचनार निवासी परशुराम भगत के परिवार के सभी सदस्य मुंबई रहते हैं। इसी बीच चोरों ने घर के सात कमरों का दरवाजा,ट्रंक व आलीरा तोड़ लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति चुरा ली। ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस घटनास्थल पहुंचे मामले की जांच की। अभी तक किसी ने थाने में लिखित शिकायत नहीं की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.