नोएडा, जून 24 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। लखनऊ के बाद जांच में जुटी पुलिस, प्रशासन, शिक्षा विभाग और अग्निशमन विभाग की ने बुधवार को सात और कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। दो कोचिंग संस्थानों में आग से बचाव के इंतजाम मानकों के अनुरूप नहीं मिले। उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इससे पहले मंगलवार को दो कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई हुई थी। प्रशासन की टीम ने 46 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण दस्तावेज, फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता का परीक्षण किया। निरीक्षण में सात संस्थान ऐसे मिले, जिनके पास वैध पंजीकरण नहीं थे। ऐसे संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इसके अलावा दो संस्थानों में फायर फाइटिंग उपकरण या सुरक्षा इंतजाम मानकों के अनुरूप नहीं पाए ग...