आगरा, मई 30 -- दिनों से बरसात का अलर्ट और बीच-बीच में बरसात पड़ने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं पशुओं को कई रोगों से खतरा भी पैदा करती है। ऐसे में पशु पालन से जुड़े वैज्ञानिकों ने पशुओं और विशेषकर दुधारू पशुओं को लेकर बेहद सावधानी बरतने की महत्वपूर्ण जानकारियां पशु पालकों को दी हैं। जिससे पशुओं में बरसात के समय होने वाली बीमारियों से बचाए रखा जा सकेगा। इसके लिए ग्रामीणों को कई तरह के तत्कालिक कदम उठाने पशु पालन के लिए हित में होंगे। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ सुशील के मुताबिक बरसात गर्मी से राहत तो लाती है, लेकिन साथ ही पानी से जुड़ी कई तरह की परेशानियां भी लाता है, जैसे कि जीवाणु संक्रमण, वायरल संक्रमण और प्रबंधन संबंधी समस्याएं। जिस तरह हम बरसात के दौरान अपना ख्याल रखते हैं, उसी तरह दुधारू पशुओं का ख्याल रखना भी ...