देवघर, जनवरी 12 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान निगम मुख्यालय के मेमो संख्या 4/एपीटी दिनांक 8 जनवरी 2026 के आलोक में 10 जनवरी 2026 को विद्युत आपूर्ति प्रशाखा राजाबाग के अंतर्गत संचालित किया गया। अभियान सुबह करीब 10:10 बजे से शाम 5:30 बजे तक चला। अभियान का नेतृत्व कनिय विद्युत अभियंता राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने किया। उनके साथ सहायक विद्युत अभियंता लव कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मी चंद शेखर तिवारी, चन्द्र प्रकाश यादव, पवन महथा एवं लालमोहन यादव मुख्य रूप से शामिल थे। छापेमारी के दौरान सात उपभोक्ताओं को विभिन्न तरीकों से अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपभोग करते हुए पकड़ा गया। इनमें राजबाड़ी मूल निवासी लेन की ममता कुमारी, स...