मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर। गुलशाद जिले में जख्म प्रतिवेदन के इंतजार में 264 कांडों में पुलिस कोई निर्णय नहीं ले पा रही है। इन मामलों में आरोपितों के खिलाफ पुलिस की जांच और कार्रवाई ठप है। इसमें कई कांड ऐसे हैं जो सात-आठ साल से लंबित चले आ रहे हैं। हत्या के केस में भी पुलिस को मेडिकल से रिपोर्ट नहीं मिली है।एसकेएमसीएच में सबसे अधिक मामले लटके हैं। यहां बोचहां थाना के 119 कांडों के घायलों का जख्म प्रतिवेदन अटका हुआ है। सीएचसी और एफएसएल में भी 44 कांडों की जांच रिपोर्ट अटकी हुई है। मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिलने पर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सिविल सर्जन को पत्र लिखा है। एसएसपी ने प्रत्येक मामले का पूरा ब्योरा भी दिया है।बता दें कि बीते माह डीआईजी चंदन कुशवाहा ने मासिक समीक्षा बैठक के दौरान रेंज के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.