सात आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण
पूर्णिया, जुलाई 25 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा ने शुक्रवार को बाल विकास परियोजना कसबा के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 4, 5, 9, 14, 15, 49 और 150 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर संचालित पोषण, स्वास्थ्य एवं स्कूल पूर्व शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान पोषण ट्रैकर ऐप के सभी प्रमुख मानकों की जांच की गई। इसमें केंद्र खुलने की स्थिति, गर्म पका भोजन, प्रारंभिक बाल्य शिक्षा (ईसीसीई), होम विजिट, ग्रोथ मॉनिटरिंग, तीन से छह वर्ष के बच्चों की उपस्थिति, अपार आईडी, वीएचएसएनडी, टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण, ई-केवाईसी, फेस कैप्चर, आभा आईडी तथा केंद्रों पर बिजली, पेयजल और शौचालय जैसी आधारभूत सुविधाओं का आकलन किया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पोषण ट्रैकर केंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.