लखनऊ, मार्च 8 -- चारबाग स्टेशन पर आरपीएफ और स्टेशन की कैटरिंग टीम ने प्लेफार्म और खड़ी ट्रेनों में अवैध वेडिंग की शिकायतों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने चार ट्रेनों की और प्लेटफार्म पर जांच की। सात लोगों को बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री और पानी की बोतलें बेचते हुए पकड़ा। आरपीएफ थाना प्रभारी भूपेश सिंह के अनुसार खाद्य सामग्रियों और पानी की बोतलों को सीज कर दिया गया। सातों के खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...