मधेपुरा, अप्रैल 29 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तत्वावधान में सोमवार को संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया गया। रोजगार शिविर में कुल 75 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें 61 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार प्रकिया में भाग लिया। इसमें सात अभ्यर्थियों का तकनीकी सहायक के पद पर चयन किया गया। जबकि कंपनी के आवश्यकतानुसार 25 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्टेड कर प्रतीक्षा सूची में रखा गया। रोजगार शिविर में जिला नियोजन पदाधिकारी लरविन कुमार, जिला कौशल प्रबंधक मनीष गुप्ता, राजीव कुमार, कंपनी के प्रजेक्ट एचआर मो रिजवान, प्रोजेक्ट कॉडिनेटर अजय कुमार, प्रोजेक्ट सहायक सुमित कुमार, जिला नियोजनालय के रंजीत कुमार, बिमल कुमार, गणेश कुमार, अभय शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मुंगेर जिला नियोजनालय में एक दिवसीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.