घाटशिला, अप्रैल 3 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। यूसील प्रबंधन और विस्थापित समिति के बीच एक अप्रैल को होने वाली त्रिपक्षीय वार्ता स्थगित हो जाने से विस्थापित समिति में काफी नाराजगी है। इस संबंध में यूसील प्रबंधन ने विस्थापित समिति के अध्यक्ष घनश्याम बिरुली को पत्र दिया है। वहीं, विस्थापित समिति का कहना है कि मंगलवार (7 अप्रैल) तक अगर वार्ता नहीं होगी, तो यूसील कंपनी का हुड़का जाम कर दिया जाएगा। टेलिंग पौंड के काम को बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ यूसील रियर गेट भी जाम कर दिया जाएगा। इसके लिए यूसील प्रबंधन जिम्मेदार होगा। बार-बार यूसील प्रबंधन के द्वारा वादा खिलाफी की जा रही है। विस्थापितों के संबंध में सकारात्मक वार्ता नहीं हो पा रही है, केवल तारीख पर तारीख दी जा रही है।यूसील प्रबंधन को विस्थापितों के द्वारा 16 सूत्री मांग पत्र रखा गया है, जिसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.