सहारनपुर, अप्रैल 6 -- देवबंद, संवाददाता। त्रिवेणी शुगर मिल के यूनिट उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्र ने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 सात अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि जिनके पास अभी भी गन्ना अवशेष है वह अपना गन्ना पैराई को चीनी मिल गेट अथवा सैंटर तक सात अप्रैल तक पहुंचा दे। इसके उपरांत उक्त पेराई सत्र को अंतिम रूप से बंद कर दिया जाएगा। पुष्कर मिश्र ने बताया कि चीनी मिल प्रशासन ने बीती 27 मार्च तक खरीदे गए सभी गन्ने का भुगतान संबंधित सहकारी गन्ना समितियों के माध्यम से किसानों के खातों में पहुंचवा दिया है। कहा कि त्रिवेणी चीनी मिल भविष्य में भी किसानों के हितों की रक्षा एवं उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि आगामी पेराई सत्र में और अधिक बेहतर सुविधाओं एवं योजनाओं के साथ किसानों की सेवा को उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.