सात अप्रैल को होने वाला शव यात्रा आन्दोलन स्थगित
बोकारो, अप्रैल 6 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी जरीड़ीह प्रखंड द्वारा घोषित 7 अप्रैल के आन्दोलन को स्थगित कर दिया है। सोमवार को जैनामोड़ में आजसू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक महतो व प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो ने प्रेसवार्ता कर आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। बीते चार अप्रैल को अंचल कार्यालय में आजसू कार्यकर्ताओं व पुलिस प्रशासन के साथ बैठक हुई। बैठक बेरमो एसडीएम मुकेश मछुवा की अध्यक्षता में हुई थी। इस दौरान पार्टी के द्वारा सभी प्रस्तावों पर एसडीएम ने 15 दिनो के जांचोपरांत कार्रवाही करने का आश्वासन दिया। आजसू कार्यकर्ताओ ने लिखित आश्वासन की मांग रखी थी। प्रेसवार्ता में जिला सचिव अमरलाल महतो, रंजीत बरनवाल, बासुदेव लेहरी, खुदेश्वरी देवी, उषा देवी, गणेश प्रसाद महतो, सुमित्रा देवी, पुष्पा देवी, सुभाष चन्द्र महतो, दशरथ साव आदि शामिल थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.