आगरा, अप्रैल 2 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की मंत्री परिषद की बैठक 7 अप्रैल को मथुरा स्थित गोगा गैलेक्सी होटल, बिरला मंदिर के पास आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग करेंगे। मंडलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि मंत्री परिषद में विभिन्न जिलों से 21 सदस्य शामिल होते हैं। बैठक में व्यापार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। प्रदेश महिला महामंत्री निधि अग्रवाल ने बताया कि बैठक के बाद दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक होने वाले विश्व स्तरीय भारतीय व्यापार महोत्सव को सफल बनाने को लेकर कैट के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। दिल्ली से कैट के विशेष प्रतिनिधि भी बैठक को संबोधित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...