मथुरा, अप्रैल 2 -- वृंदावन, संघ प्रमुख मोहन भागवत सात अप्रैल को वृंदावन आ रहे हैं। भागवत पानीघाट चौराहा स्थित पहाड़ी बाबा भक्तमाली गोशाला में श्री सीताराम की निकुंज अष्टयाम लीला के साथ मनाये जा रहे 452वें श्रीमलूक जयंती महोत्सव के अंतर्गत मलूक दास महाराज की समाधि पर पूजन करेंगे। बुधवार को मलूक पीठाधीश्वर डॉ. राजेंद्रदास देवाचार्य ने बताया कि ऐसा आयोजन प्रथम बार लगभग 225 वर्ष पूर्व अयोध्या कनकभवन में आयोजित किया गया था। उसके बाद पहली बार श्री श्यामश्याम की दिव्य लीलास्थली में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रसिक संतों की पदावली और छंदों को गहनता से सुनने के बाद कहीं भी यह भेद नहीं जान पड़ता कि श्रीसीताराम की अष्टयाम लीला और श्री श्यामश्याम की कोई भी भिन्नता है। श्रीहरिदास परंपरा के संत गोरेलाल पीठ वाले महाराज ने श्री कुंज बिहारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.