बरेली, सितम्बर 3 -- बरेली। दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड में स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली की कमीशनिंग के लिए 7 अक्टूबर को छह घंटे का यातायात ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 6 और 7 अक्टूबर को बरेली से जुड़ी कुछ ट्रेनों के मार्ग और समय में बदलाव होगा। बरेली-भुज (आला हजरत)एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को बदले मार्ग से चलेगी। रेलवे के अनुसार, 14321 बरेली-भुज एक्सप्रेस दिल्ली के बजाय दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, पालम, गुड़गांव, गढ़ी हरसरू और पटौदी रोड स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। वहीं, भुज-बरेली एक्सप्रेस (14312) 6 अक्टूबर को रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक-दिल्ली होकर जाएगी। गढ़ी हरसरू जंक्शन, गुड़गांव, पालम और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा। यातायात ब्लॉक के कारण किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस (15715) का स...