मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- मीरापुर। गांव केलापुर में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की एक बैठक मुकेश गुर्जर की अध्यक्षता और शिराजुद्दीन के संचालन में आयोजित हुई। बैठक में भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर मुख्य रूप से मौजूद रहे। किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि गांव के बीच चौराहा होने के बावजूद एनएचएआई द्वारा अंडरपास (कट) नहीं दिया जा रहा है, जिसके विरोध में वे पिछले 7 महीनों से धरने पर बैठे हैं। इस समस्या पर संजीव तोमर ने 7 अक्टूबर को जीआईसी मैदान में होने वाली किसान बचाओ देश बचाओ महापंचायत में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि महापंचायत में इस समस्या के समाधान के साथ 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को सौंपा जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhabua News: किसान महासभा का राष्...