बेगुसराय, जुलाई 22 -- लाखों, निज प्रतिनिधि।भारद्वाज गुरुकुल के मल्टी पर्पस हॉल में शनिवार को स्पिक मैके के सहयोग से भारतीय शास्त्रीय संगीत का भव्य आयोजन हुआ। इसमें ग्रैमी अवॉर्ड विजेता एवं मोहन वीणा के जनक पद्म भूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट के सुपुत्र तथा सात्विक वीणा के जनक तंत्री सम्राट पंडित सलिल भट्ट ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। तबले पर डिब्रूगढ़ के श्री कौशिक कोंवर ने प्रभावशाली संगत दी। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न पंडित रवि शंकर की रचना राग परमेश्वरी से हुआ।

प्रस्तुति के विवरण प्रस्तुति के दौरान पंडित सलिल भट्ट ने वीणा परिवार के विभिन्न वाद्यों की जानकारी देते हुए इकतारा, धनुष वीणा (वायलिन), कश्यप वीणा, शततंत्री वीणा और रुद्र वीणा की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संगीत मन को शांत, एकाग्र...