भभुआ, जुलाई 14 -- शास्त्रों का सही अध्ययन तभी सार्थक होगा जब मनुष्य उसे अपने जीवन में उतारे भभुआ के परसियां में चल रहे चातुर्मास महायज्ञ में प्रवचन के दौरान कहा (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के परसियां चातुर्मास प्रवचन शृंखला में श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने मंगलवार को कहा कि शास्त्रों का सही अध्ययन तभी सार्थक है, जब मनुष्य उनमें वर्णित शिक्षाओं को विवेकपूर्वक समझकर अपने जीवन में उतारे।

शास्त्रों का संदेश उन्होंने कहा कि सभी शास्त्रों का संदेश हर व्यक्ति के लिए समान नहीं होता, बल्कि देवताओं, दानवों, गंधर्वों, किन्नरों और मनुष्यों के लिए अलग-अलग मर्यादाएं एवं शिक्षाएं निर्धारित की गई है। इसलिए 'ग्रंथ में लिखा है', कहना किसी भी आचरण को उचित ठहराने का आधार नहीं बन सकता। स्वामी जी ने कहा कि जिस प्रकार विद्यालयों ...