सात्विक-चिराग ने जीता चीन मास्टर्स खिताब, एक घंटे 10 मिनट के फाइनल में चीन की जोड़ी को हराया
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने शनिवार को रोमांचक फाइनल में चीन के हे जी टिंग और रेन शियांग यू को हराकर चीन मास्टर्स का खिताब अपने नाम कर लिया। वर्ष 2023 और 2025 के चरणों में उपविजेता रहे सात्विक और चिराग की जोड़ी यहां अपना तीसरा फाइनल खेल रही थी। इस भारतीय जोड़ी ने एक घंटे 10 मिनट तक चले मुकाबले में हे और रेन की जोड़ी को 11-21, 21-13, 21-17 से शिकस्त दी। यह भारतीय जोड़ी का इस सत्र का दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने सिंगापुर ओपन सुपर 750 का खिताब जीता था और थाईलैंड ओपन सुपर 500 के फाइनल में भी जगह बनाई थी। दो हफ़्ते पहले घरेलू वर्ल्ड चैंपियनशिप में मिली निराशा के बाद, सात्विक-चिराग के लिए यह एक शानदार वापसी है और उन्होंने इस मौके को पूरी तरह भुनाया, जीत के प्रति उनके दृढ़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.