सात्विक-चिराग की जोड़ी चीन मास्टर्स के सेमीफाइनल में, श्रीकांत का सफर खत्म
शेनजेन (चीन), सितम्बर 4 -- भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी ने शुक्रवार को डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन के खिलाफ तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में जीत दर्ज कर चीन मास्टर्स सुपर 750 के सेमीफाइनल में जगह बना ली लेकिन अनुभवी किदांबी श्रीकांत का अभियान पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने 70 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 16-21, 21-18 से जीत हासिल की। इससे मई में थाईलैंड ओपन सुपर 500 में रजत पदक और सिंगापुर ओपन सुपर 750 में खिताब जीतने के बाद उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहा। अब सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना नूर मोहम्मद अजरिन और तान वी कियोंग की दुनिया की 29वें नंबर की मलेशियाई जोड़ी से होगा। सात्विक और चिराग ने आक्रामक अंदाज में शुरुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.