कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध अमर क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित अशोक मिश्रा स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर हुए मैच में रोलैण्ड क्लब ने 35 ओवर में 6 विकेट पर 270 रन बनाए। टीम की ओर से मनीष वर्मा ने 59 रन, अंकुल जैन ने 57 रन, आकाश वर्मा ने 48 रन, सौरभ मिश्रा ने 42 रन और कुलदीप श्रीवास्तव 37 रन बनाए। गेंदबाजी में ओमकार शर्मा और सौरव झा ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी एमयूसी क्लब की टीम 29.2 ओवर में 142 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अनिकेत कुमार ने 49 रन, सौरव झा ने 30 रन और हर्षित शुक्ला ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में सात्विक शर्मा ने पांच खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। अंकुल जैन को भी दो सफलता मिली। सात्विक शर्मा को मैन ऑ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.