अलीगढ़, मार्च 24 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। विश्वकल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में जतनपुर चिकावटी स्थित श्री विद्या धाम आश्रम पर नवसंवत्सर एवं नवरात्र के उपलक्ष्य में शतचंडी महायज्ञ व कन्या पूजन अनुष्ठान चल रहा है। पांचवें दिन सोमवार को देवी स्कन्द माता के स्वरूप का अर्चन व पूजा के पश्चात महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के सानिध्य में आचार्य गौरव शास्त्री द्वारा किया गया। सुबह पूजा के प्रधान कुंड के मुख्य यजमान दिनेश सिंह, पत्नी विनीता सिंह के साथ अन्य सह यजमानों कौशल सिंह, शंकर पाल सिंह, श्योराज सिंह द्वारा आचार्य ऋषि शास्त्री, शिवम शास्त्री, रवि शास्त्री, सागर शास्त्री, कृष्णा शास्त्री, विनीत शास्त्री ने विधि विधान से प्रधान पीठ का पूजन एवं भगवती दुर्गा की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक...