मोतिहारी, अप्रैल 26 -- हरसिद्धि। ओलहा मेहता टोला पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 में शनिवार को मां सातो माई के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई, जिससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। इस पावन अवसर पर आचार्य राहुल दूबे ने वैदिक रीति से पूजा-अर्चना व अनुष्ठान संपन्न कराया। मुख्य यजमान के रूप में सुबोध सिंह ने अपनी भूमिका निभाई। जबकि कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने में सरपंच बिपिन दूबे की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। समारोह में समाजसेवी रूपेश ठाकुर, अंगद ठाकुर, प्रवीण सिंह, अखिलेश सिंह, राजकुमार सिंह, भिखारी सिंह, अंकु सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मुसेपुर में उमड़ा आस्था का सागर, भव्य शोभायात्रा से गू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.