मेरठ, जून 20 -- नगर के वेलकम मंडप में शनिवार को एआईएमआईएम की हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पहलवान सरफराज ने तथा संचालन शाहकमर तुफैल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ जिलाध्यक्ष फहीम राजा चौधरी एडवोकेट उपस्थित रहे। बैठक विधानसभा अध्यक्ष अफजाल अहमद एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व पश्चिमी उत्तर-प्रदेश सचिव विनोद कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन विस्तार तथा नए सदस्यों को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा करना था। बैठक में जिलाध्यक्ष फहीम राजा चौधरी ने कहा कि एआईएमआईएम वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मेरठ जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। यह भी पढ़ें- मिशन 2027 की तैयारी में जुटी अपनी जनता पार्...