गाजीपुर, जनवरी 5 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन से संसदीय, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सूची में मतदान स्थलों का चयन किया गया है। गाजीपुर के सातों विधानसभा में मतदेय स्थलों की कुल संख्या 2959 थी। लेकिन अब बढ़ कर वर्तमान में मतदेय स्थलों की संख्या 3378 हो गयी है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 419 मतदेय स्थल बढ़े है। सभी सातों विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान मतदान केंद्रों की संख्या 1619 बढ़ गयी है। उन्होने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जखनियां(अनु सूचित जाति ), पूर्व में मतदेय स्थलों की कुल संख्या 462, वर्तमान में मतदेय स्थलों की संख्या 536 हो गया है। इसमें कुल 74 मतदेय स्थल बढ़ गये है। विधानसभा निवार्चन क्षेत्र सैदपुर अनुसूचित जाति में 414 मतदेय स्थल था। लेकिन 68...